नवदुर्गा का षष्टम स्वरूप

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


नवरात्रि के छठे देवी कात्यायनी की आराधना होती है। वह ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में अवतरित हुई थी। इसलिए कात्यायनी के नाम से प्रतिष्ठित हुईं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि कात्यायन ने देवी दुर्गा की कठोर तपस्या की थी। ऋषि की तपस्या से देवी दुर्गा प्रसन्न हुईं और उनके सामने प्रकट होकर दर्शन दिए। देवी ने ऋषि कात्यायन से कहा कि वत्स मैं तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न हूं,वर मांगों। ऋषि कात्यायन ने मां दुर्गा से कहा आप मेरे घर पुत्री बनकर जन्म लीजिए। देवी यह वरदान दे दिया।

इसके बाद देवी ऋषि के घर पुत्री बनकर जन्म लिया। दिव्य रूप देवी कात्यायनी चार भुजा धारी हैं। उनकी कांति स्वर्ण के समान है। उनका वाहन सिंह है। उनके एक हाथ में तलवार दूसरे में पुष्प कमल है। अन्य दो हाथ वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं। यजुर्वेद में प्रथम बार ‘कात्यायनी’ नाम का उल्लेख मिलता है। देवताओं का कार्य सिद्ध करने के लिए आदि शक्ति देवी के रूप में महर्षि कात्यायन के आश्रम में प्रकट हुई थीं। वह असुरों का नाश करती हैं।

चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥

Religion

महाअष्टमी और महानवमी को करें ऐसे आसान उपाय, जीवन में जीत के सभी मंत्र मिलेंगे यहां

केवल यह छोटी सी पूजा और उपाय बना देगा आपके जीवन को सुखमय, शांतिमय और लक्ष्मीमय डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में अष्टमी और नवमी की पूजा की विधि थोड़ी सी अलग है। कहा जाता है कि मां महागौरी की पूजा से मिलती है मन की शांति। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी […]

Read More
Religion

नवरात्रि विशेष: दंडकारण्य में नौ ऋषि करते रहे हैं देवियों की उपासना, महानदी किनारे आज भी मौजूद हैं इनके आश्रम

हेमंत कश्यप/जगदलपुर बस्तर का पुराना नाम दंडकारण्य है और किसी जमाने में यहां एक दो नहीं पूरे नौ महान ऋषि आश्रम बना कर देवी आराधना करते थे। उनके आश्रम आज भी मौजूद है किंतु जानकारी के अभाव में जन सामान्य इन ऋषियों की तपोस्थली नहीं देख पा रहे हैं। दंडकारण्य क्षेत्र पहले काफी बड़ा था, […]

Read More
Religion

‘दुर्गा’ शब्द का अर्थ है ‘अपराजेय’ यानी जीवन में कभी न हारने के लिए करें ये व्रत

जानें कैसे होगी चैत्र दुर्गा अष्टमी व्रत और क्या है इस व्रत का महत्व राजेंद्र गुप्ता जयपुर। दुर्गा अष्टमी व्रत देवी शक्ति (देवी दुर्गा) को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान है। मासिक दुर्गा अष्टमी एक मासिक कार्यक्रम है जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (8वें दिन) को मनाया […]

Read More