Morbi Bridge Collapse: इससे पहले कई जगहों पर पुल टूटने से हुए हैं भीषण हादसे

नया लुक ब्यूरो

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में करीब 150 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा केबल ब्रिज के टूटने की वजह से हुआ। हादसे वाली जगह पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां से 170 लोगों को सुरक्षित भी बाहर निकाला गया है। भारत और दुनिया के कई अन्य देशों में पुल टूटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ घटनाओं के बारे में जिन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

2016 में कोलकाता में हुआ हादसा

मार्च 2016 में कोलकाता में एक निर्माणाधीन ओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे में 26 लोग मारे गए। ब्रिज गिरने की वजह से 100 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए। ये सभी लोग निर्माणाधीन पुल के नीचे दब गए।

2018 में इटली में 43 लोगों की मौत

साल 2018 में इटली के जेनोआ शहर में एक पुल के गिरने से 43 लोगों की मौत हो गई। जेनेआ शहर में बना मोरांडी पुल फ्रांस और इटली को जोड़ने वाले एक प्रमुख राजमार्ग का हिस्सा था। यह अगस्त में मूसलाधार बारिश की वजह से गिर गया। इस हादसे में दर्जनों वाहन और यात्री खाई में गिर गए।

2011: नॉर्थ ईस्ट में हुए दो हादसे

अक्टूबर 2011 में भारत के पूर्वोत्तर में पुल गिरने के दो हादसे हुए। अक्टूबर 2011 में दार्जिलिंग से 30 किलोमीटर दूर हुए एक पुल पर त्योहार की वजह से ज्यादा भीड़ जमा हो गई और पुल गिर गया। इस हादसे में 32 लोग मारे गए। इस हादसे के महज एक हफ्ते बाद ही अरुणाचल प्रदेश में एक नदी के ऊपर बने फुटओवर ब्रिज गिरने के गिरने की वजह से 30 लोग मारे गए।

अगस्त 2007 में चीन में गिरा ब्रिज, 64 की मौत

अगस्त 2007 में चीन के सेंट्रल हुनान प्रांत में एक नदी के ऊपर बने ब्रिज के गिरने की वजह से 64 लोगों की मौत हो गई। इस ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ था। इसी साल दिसंबर महीने में भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक ब्रिज हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। यह पुल काठमांडु से करीब 380 किलोमीटर दूर एक नदी की धारा पर बना हुआ था। हादसे के समय पुल पर करीब 400 लोग मौजूद थे।

2006 में पाकिस्तान के पेशावर में बह गया ब्रिज

साल 2006 के अगस्त महीने में मूसलाधार बारिश में पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक एक पुल बह गया। इस पुल के बहने की वजह से 40 लोग मारे गए। यह हादसा पेशावर के नजदीक मरदान में हुआ। इसी साल दिसंबर महीने में भारत के बिहार में भी एक पुल हादसा हुआ। बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई।

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More