मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को 2023 तक का दें हिसाब : CP जोशी

CM का ना कोई विजन,  सिर्फ भ्रष्टाचार का मिशन : जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष CP जोशी ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन एवं मिशन पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ना कोई विजन, ना कोई मिशन, अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक मात्र ढोंग। जनता ने आपको 2018 में मिशन 2023 दिया था, जिसमें आपकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। इस समयावधि में आपने प्रदेश को विकसित करने के लिए क्या कार्य किए? जनता आपकी सरकार के कार्यों की असलियत को जानती है।  अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसी बात कर रहे हैं।

अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाए तो महिला अपराध और दुष्कर्म में प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम, दलित अत्याचार में प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम, माफियाओं के द्वारा युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम, किसानों से धोखेबाजी, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, महंगाई, पेपर लीक, खनन माफिया की मनमानी जैसी नकारात्मक उपलब्धियां ही नजर आएंगी।

प्रदेश के लोगों को सवा चार साल अपनी थोथी घोषणाएं,  तुगलकी फरमान, महंगाई से त्रस्त करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अंतिम समय में जनता के लिए राहत कैंप लगाती है और उम्मीद करती है कि उसे पुनः अगले 5 वर्षों के लिए सत्ता मिल जाए, उसे नैतिक रूप से ऐसी बातें करने का अधिकार नहीं है।

Rajasthan

दर्दनाक हादसा: राजस्थान में वैन-ट्रॉले की टक्कर में शादी में गए 9 दोस्तों की मौत, एक घायल

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में शादी के लिए मध्यप्रदेश गए नौ दोस्तों की मौत हो गई।बारात से लौटते समय हादसा हुआ। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, यहां तेज रफ्तार मारुति वैन और ट्रक-ट्रॉला के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे का शिकार हुए […]

Read More
Loksabha Ran Politics Rajasthan

राजस्थान के चुनावी रण में योगी की जय जयकार

चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में योगी आदित्यनाथ ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब राजसमंद में योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसमूह को किया संबोधित  बोले योगी, पहले चरण के तूफान ने कर लिया है मोदी जी को सत्ता सौंपने का प्रण योगी का आह्वान, ‘कांग्रेस को बना दीजिए इतिहास’ बेतहाशा गर्मी में भी यूपी के सीएम योगी […]

Read More
Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More