ताजमहल में ‘शिव मंदिर’ का पता लगाने वाली जांच की अपील सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आगरा के ताजमहल परिसर में ‘शिव मंदिर’ होने के दावे की सच्चाई पता लगाने वाली जांच के लिए निर्देश देने की गुहार वाली अपील शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश की पीठ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली रजनीश सिंह की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह फैसला गलत नहीं है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी की अयोध्या इकाई के मीडिया प्रभारी होने का दावा करने वाले सिंह की जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने याचिका अस्वीकार करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता यह स्थापित करने में विफल रहा कि उसके कौन से कानूनी या संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।

याचिकाकर्ता यह साबित करने में असफल रहा। इस वजह से उच्च न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत आदेश पारित नहीं कर सकता। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता की ओर से जांच के साथ ही ताजमहल परिसर के 22 कमरों को खोलने का निर्देश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देने की गुहार भी ठुकरा दी थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि ताजमहल की चार मंजिली इमारत के ऊपरी और नीचे हिस्से में 22 कमरे थे, जिन्हें बंद कर दिया गया था। उन कमरों में शिव मंदिर होने का दावा किया गया था। याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय के समक्ष दलील देते हुए कहा था कि कुछ हिंदू समूह की ओर से ताजमहल में एक पुराना शिव मंदिर होने का दावा किया गया है। इस मंदिर को ‘तेजो महालय’ के नाम से जाना जाता था। याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया कि मंदिर होने के दावे का कई इतिहासकारों ने भी कथित रूप समर्थन किया था। (वार्ता)

National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More
National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
homeslider National Raj Dharm UP

दो टूक : पहली बार नौटंकीबाज को मिला उससे भी बड़ा तमाशबीन

राजेश श्रीवास्तव पिछले तीन दिनों से देश में जो चल रहा है वह ऐतिहासिक है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए की गयी, यह देश में पहला मौका है। हालांकि देश में सत्तारूढ़ भाजपा समेत तमाम लोग केजरीवाल को दिल्ली शराब कांड का मास्टरमाइंड साबित करने में जुटे हैं। मानो […]

Read More