लोकसभा में तीसरे दिन भी हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन लोकसभा में बुधवार को सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच आरोप प्रत्यारोपों को लेकर भारी हंगामा हुआ जिसके कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुबह 11 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी सदस्य नारे लगाते हुए और हाथों पर तख्तियां लेकर आसन के सामने आकर हंगामा करने लगे। जवाब में सत्ता पक्ष की तरफ से भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर नारेबाजी होने लगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की तरफ से सदन में नारेबाजी के साथ सदन में हंगामा होने लगा तो अध्यक्ष ने सदस्यों से शांत रहने और सदन की मर्यादा का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन चर्चा एवं संवाद के लिए वह सभी सदस्यों को इसके लिए पर्याप्त समय देंगे लेकिन इसका दोनों ओर कोई असर नहीं हुआ। बिरला ने विपक्षी सदस्यों को सख्तियां नहीं लहराने की उन्होंने चेतावनी दी लेकिन उनकी बात का सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी शोर शराबे के बीच गांधी एवं विपक्ष के आचरण के ऊपर सवाल उठाये लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि सदन के भीतर अथवा बाहर संसद के बारे में किसी को टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बिरला ने सदस्यों से कहा  कि यह सदन आपका है। तख्तियां लेकर सदन में आना गलत है। प्रश्नकाल के बाद अपने मुद्दे उठाएं इसलिए अपने सीटों पर बैठें। मेरी मंशा है कि सदन चले। आप अपनी अपनी सीटों पर जाकर अपनी बातें रखें। सदन की मर्यादा बनाए रखें और यह सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अध्यक्ष की बात का हंगामा कर रहे। सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और वे तख्तियां लहराते रहे और नारेबाजी करते रहे। हंगामा बढ़ता गया तो बिरला ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More