हिमाचल से भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी व दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भारतीय जनता पार्टी के हर्ष महाजन ने न केवल इतिहास रच दिया बल्कि राज्यसभा चुनाव भी जीत लिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा जीत के करीब पहुंची।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहर आकर मीडिया से कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर बार-बार काउंटिंग स्थान पर आकर धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि सुदर्शन बबलू को वोट क्यों डालने दिया। अगर वोट नहीं डालने देंगे तो कैसे चुनाव होगा। विपक्ष की ओर से गुंडागर्दी करने की कोशिश की जा रही है। CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की टीम और हरियाणा पुलिस का काफिला 5-6 विधायकों को लेकर गई है। जो लोग चले गए हैं, उनसे उनके परिवार संपर्क कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कॉउंटिंग की जा रही है। कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है। हिमाचल की जनता इस तरह की संस्कृति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्रॉस वोटिंग पर सुक्खू ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के विधायकों को चुनकर भेजा। लेकिन पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान करना, जैसा कि सामने आ रहा है, जनता इसे देख रही है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के कुछ विधायकों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से ये सुरक्षा कर्मी भेजे गए हैं। इनकी तीन गाड़ियां विधानसभा परिसर में पहुंची और विधायकों की सुरक्षा में तैनात किए गए। ऐसी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस के छह व तीन निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इन सभी विधायकों को हरियाणा नंबर की गाड़ी में चंडीगढ़ ले जाया गया है।(वार्ता)

Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More
Punjab

मनोहरलाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (BJP-JJP) के बीच सीटों की खींचातानी पर एक नाटकीय घटनक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुछ ऐसी भी अटकलें लगायी […]

Read More