FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

सैंटियागो। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के अपने चौथे मुकाबला तीन-तीन से बराबरी पर समाप्त होने के बाद हुए पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को तीन-दो से हरा दिया। भारत की ओर से निर्धारित 60 मिनट में रोपनी कुमारी ने आठवें मिनट में, ज्योति छत्री ने 17वें मिनट, और सुनेलिता टोप्पो ने 53वें मिनट में एक-एक गोल किया। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से इसाबेला स्टोरी ने 11वें, मेडलिन हैरिस ने 14वें और रियाना फो ने 49 वे मिनट में गोल किए।

निर्धारित समय पर मुकाबला तीन-तीन की बराबरी से छूटने पर पेनल्टी शूटआउट में साक्षी राणा और प्रीति भारत के लिए मौके भुनाने में सफल रहीं, जबकि मुमताज खान ने सडन डेथ में गोल किया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हन्ना कॉटर और रियाना फो ही गोल कर सकी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में रोपनी कुमारी ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई। हालाँकि उसके बाद न्यूजीलैंड की इसाबेला स्टोरी ने 11 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैडलिन हैरिस ने 14 मिनट में मैदानी गोल कर न्यूजीलैंड को आगे कर दिया।

इसे भी पढ़ें…

पुरुषों के मुकाबले अच्छी है इस देश की महिला क्रिकेट टीम

भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रुख अपनाया और ज्योति छत्री ने 17 वें मिनट में गोल कर मुकाबले को फिर से बराबरी पर ला दिया। न्यूजीलैंड चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए रिआना फो ने 49वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने लगातार हमले जारी रखे और अंततः इंजेक्टर सुनलिता टोप्पो ने 53वें मिनट में किए गये गोल से मुकाबला तीन-तीन से बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भारत अपने शुरुआती दो शॉट्स को गोल में बदलने में विफल रहा लेकिन टीम की गोलकीपर माधुरी किंडो ने लगातार चार शानदार बचाव किए जिससे उनकी टीम को वापसी करने और पेनल्टी शूट आउट में सडन डेथ में 3-2 से जीत दर्ज करने में मदद मिली।(वार्ता)

Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More
Sports

पहाड़ सा स्कोर भी नहीं बचा पाई KKR, अंक तालिका की शीर्ष टीम (RR) ने हराया

सुनील नारायण की शतकीय पारी को जॉस की पारी ने रौंदा, रियान पराग ने दिया साथ शुरुआती झटकों के बाद उबरकर 223 रनों के लक्ष्य को किया पार कोलकाता। जॉस बटलर की नाबाद 107 रनों शतकीय और रियान पराग के 34 रनों की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 31वें […]

Read More