नए भारत का नया उत्तर प्रदेश कह रहा सफलता की नई कहानी

  • रोजगार के दृष्टिगत 2022-23 में दो गुने से अधिक स्वावलंबी हुईं यूपी की मातृशक्ति

लखनऊ। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश सफलता की नई कहानी कह रहा है। योगी सरकार ने समर्थ उत्तर प्रदेश के लिए महिला श्रमशक्ति को सशक्त बना दिया है। इनकी समृद्धि के लिए योगी सरकार संकल्पित है। महिलाओं के उत्थान के लिए योगी सरकार ने शनिवार को मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का आगाज किया। नारी सुरक्षा,  सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ते हुए शारदीय नवरात्रि से निरंतर इस पर अनेक आयोजन भी हो रहे हैं। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से शत-प्रतिशत लाभ भी यूपी की महिलाओं को मिल रहा है। योगी सरकार की कुशल निगरानी व इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप महज छह वर्ष में महिला श्रम बल की भागीदारी में 17.9 फीसदी की वृद्धि भी हुई। 2017-18 में जहां महिला श्रम शक्ति की भागीदारी महज 14.2 फीसदी थी, वहीं 2022-23 में बढ़कर यह 32.10 फीसदी हो गई है।

छह वर्ष में यूपी में महिला श्रम शक्ति 17.9 फीसदी बढ़ी

आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 2017-18 में महिला श्रम शक्ति  14.2 फीसदी थी। छह वर्षों में सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के उत्थान पर विशेष रूप से कार्य शुरू हुआ। सीएम ने इन कार्यों की स्वयं मॉनीटरिंग की तो महज छह वर्ष के भीतर 2022-23 में यह महिला श्रम बल बढ़कर 32.10 फीसदी हो गया। यानी इनकी भागीदारी दर में 17.9 की वृद्धि हुई है, जो दर्शाती है कि योगी के यूपी में सुरक्षा व सम्मान पाकर महिलाएं स्वावलंबन की तरफ तेजी से अग्रसर हुई हैं।

भारत की भागीदारी दर 39.80, यूपी की 32.10 फीसदी 

रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में भारत की भागीदारी दर 39.80 है तो यूपी की 32.10 फीसदी। वहीं 2017-18 में भारत की भागीदारी दर 25.3 फीसदी थी तो उस समय यूपी की भागीदारी दर 14.2 थी यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में महिलाओं की सशक्तिकरण पर ध्यान दिया तो योगी आदित्यनाथ ने यूपी में महिलाओं के स्वावलंबन पर। मोदी-योगी की इस जोड़ी ने भारत व यूपी में महिला श्रमशक्ति को निखारते हुए उन्हें अपने पैर पर खड़ा होने का रास्ता दिया।

केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का महिलाओं को मिला शत-प्रतिशत लाभ

योगी सरकार महिलाओं से जुड़ी केंद्र-प्रदेश की योजनाओं के क्रियान्वयन व पारदर्शी ढंग से शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर पूरा ध्यान रखी है। केंद्र की बेटी बचाओ-बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत यूपी को 1.90 करोड़ बेटियों को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत 8.99 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया। 1,89,789 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए, इनमें से 1,89,014 केंद्र संचालित भी हैं। 10 लाख सेल्फ ग्रुप बनाकर एक करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया। दो लाख से अधिक महिलाओं को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया गया। सभी 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में बीसी सखी की नियुक्ति की गई। सरकारी नौकरियों में भी डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं को यूपी में नौकरी से जोड़ा गया। साथ ही अन्य सभी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

Raj Dharm UP

यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है : अखिलेश

लखनऊ। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत को निशाना बना कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर प्रहार करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं है। यादव ने मुख्तार की मौत […]

Read More
Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

36 साल से पूर्वांचल में था मुख्तार का साम्राज्य

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जिला जेल बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास पर गौर करें तो करीब तीन दशक पहले  से पूर्वांचल में वर्चस्व था। पूर्वांचल के माफिया व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार को इस पूरी घटना की सूचना दे दी […]

Read More