बाइडन ने कहा चीन को कड़ी टक्कर देगा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नामपेन्ह में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में रविवार को कहा कि अमेरिका चीन में हो रहे मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाएगा और इसके खिलाफ प्रबलता लड़ेगा, लेकिन वाशिंगटन यह भी सुनिश्चित करेगा कि यह संघर्ष में न परिवर्तित हो जाए। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिका-चीन संबंधों पर भी टिप्पणी की और कहा कि अमेरिका चीन से कड़ी प्रतिस्पर्धा करेगा और वहां मानवाधिकारों के हनन के बारे में बात करेगा, जबकि बातचीत के मार्गों को खुला रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यह प्रतिस्पर्धा संघर्ष में न तब्दील हो जाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा बाइडन ने उत्तर कोरिया की ओर से उतपन्न खतरों और यूक्रेन में रूस के हमले की भी निंदा की। चीन और पश्चिमी देशओं का संबंध 31 अगस्त को तब खराब हो गया, जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार चीनी प्रांत शिनजियांग में मुस्लिमों विशेष रूप से उइगर और अन्य समूहों को नियमित रूप से पुनर्शिक्षा शिविरों में रखा जा रहा है और उन्हें यातना, बलात्कार, जबरन मजदूरी, गर्भपात और नसबंदी का सामना करना पड़ रहा है। कई पश्चिमी देशों ने इस आकलन का स्वागत किया लेकिन बीजिंग ने इस रिपोर्ट को चीन विरोधी दुष्प्रचार बताकर कर खारिज कर दिया। (वार्ता)

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More