BJP केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शाम यहां शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हो रही इस बैठक की अध्यक्षता BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की।

बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल एवं भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, BJP के उपाध्यक्ष ओम माथुर तथा BJP के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 190 से 200 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किये जाने और करीब सौ उम्मीदवारों के नामों की सूची एक दो दिन में जारी किये जानें की संभावना है। बाकी के नाम करीब एक सप्ताह के भीतर जारी किए जा सकते हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More