Preparation for politics in the center : BJP से नाता तोड़ने के बाद CM नीतीश कुमार की PM बनने की ‘हसरतें’ पोस्टरों में दिखने लगी

JDU के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक BJP  के साथ गठबंधन किए हुए थे तब तक केंद्र की राजनीति में जाने के लिए खुलकर नहीं बोल पा रहे थे। लेकिन पिछले महीने भाजपा के साथ नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार अब खुलकर मैदान में आ गए हैं। बुधवार को एक दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से पटना में मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र में जाने के लिए हसरतें और जाग गई हैं।

कई दिनों से साल 2024 के लिए नितीश बाबू विपक्षी दलों को एक करने में लगे हुए हैं। ‌ आज बिहार की राजधानी पटना में जदयू की ओर से दो होर्डिंग (पोस्टर) लगाई गई। ‌एक होर्डिंग में कुछ इस तरह लिखा है, ‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा, वहीं अन्य होर्डिंग में लिखा है- ‘जुमला नहीं, हकीकत’। होर्डिंग पर जदयू की ओर से हकीकत लिखने का दावा किया जा रहा है। पटना की सड़कों पर लगाएंगे लगाए गए पोस्टर साफ संकेत दे रहे हैं कि नीतीश बाबू ने प्रधानमंत्री बनने की तैयारी शुरू कर दी है।

राजधानी के सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार बनाकर पीएम मोदी से आर-पार करने की ठान ली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में CM नीतीश, पीएम मोदी को चुनौती देंगे। जैसे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई है वैसे ही केंद्र में भी महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महागठबंधन सरकार में शामिल जीतन राम मांझी ने भी एक ट्वीट से दिए हैं। मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा, देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गए थे। आज फिर वक्त आ गया है जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार जी को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने आगे लिखा, तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा।

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More