75 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। SSB और पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आज नेपाल से भारत तस्करी कर लाये जा रहे 75 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आबकारी ऐक्ट में चालान कर दिया गया। बताते चलें कि बुधवार की सुबह भारत और नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त पेट्रोलिंग चल रही थी। इसी दौरान मुडि़ला के पिपरहवा घाट पर एक व्यक्ति नेपाल से भारत आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 75 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। जिसके ऊपर एक्साइज एक्ट की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नौतनवा सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे। अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में बुधवार को 75 शीशी नेपाली शराब के साथ मुडि़ला निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More