नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ ‘कजरा रे’ गाना पर किया डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने अभिषेक बच्चन के साथ सुपरहिट गाना ‘ कजरा रे’ पर डांस किया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पर सुपरहिट गाना ‘कजरा रे’ फिल्माया गया था। बंटी और बबली का यह गाना आज भी पार्टियों और शादियों का हिस्सा रहता है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन ‘कजरा रे’ गाने पर नोरा फतेही के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

इस दौरान दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की है। नोरा ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही ने यह डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा और अभिषेक बच्चन कई अन्य लोगों के साथ पार्टी में झूमते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही निर्देशक रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।  (वार्ता)

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More