भारत समेत दुनिया के कई देशों में व्हाट्सएप सर्विस रही डाउन, डेढ़ घंटे तक परेशान रहे यूजर

आज भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में सोशल साइट व्हाट्सएप की सर्विस डाउन हो गई। जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स परेशान रहे। यह दिक्कत आज दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस दौरान व्हाट्सएप पर न मैसेज आप आ रहे थे न जा पा रहे थे। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक तीस हजार लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। वॉट्सऐप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर 67% लोगों ने मैसेज सेंड करने में परेशानी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म 4 अक्टूबर, 2021 को करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे। दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।

Science & Tech

क्राफ्टन इंडिया ने लॉन्च किया मोबाइल नया गेम-गरुड़ सागा

गरुड़ सागा पांच फरवरी से प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध क्राफ्टन इंडिया टीम ने भारतीय थीम से प्रेरित किरदार और एलिमेंट तैयार करने के लिए अलकेमिस्ट गेम्स से हाथ मिलाया नई दिल्ली। क्राफ्टन इंडिया और अलकेमिस्ट गेम्स ने आज भारतीय थीम पर आधारित मोबाइल गेम गरुड़ सागा लॉन्च किया। खास तौर पर भारतीय लोगों के लिए […]

Read More
Rajasthan Science & Tech

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण के लिए Samsung Galaxy Tab S9 Series बनी टाइटल पार्टनर

जयपुर। एक से पांच फरवरी को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसी उपलक्ष्य में फेस्टिवल के प्रोडूसर, टीमवर्क आर्ट्स ने JLF 2024 के टाइटल पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साल सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 सीरीज को टाइटल पार्टनर बनाया गया है। द […]

Read More
National Science & Tech

लॉन्ड्री केयर का अगला स्तर: LG के वॉश टावर की भारत में दमदार शुरुआत

नई दिल्ली। भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रैंड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज भारत में अपने एलजी वॉशटावर के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की है। यह वॉशटावर एलजी की उस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है, जो हमारे कपड़े धोने के तरीके को पुनः परिभाषित करने पर आधारित है। यह एक यूनीबॉडी डिज़ाइन की पेशकश करता है, […]

Read More