अर्जुन कपूर ने फिल्म मिली में जान्हवी कपूर के अभिनय की तारीफ की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म मिली में उनके अभिनय की तारीफ की है। जान्हवी कपूर की फिल्म मिली आज रिलीज हो गयी है। ‘मिली’ वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने इमोशन्स से भरपूर एक असहाय लड़की का किरदार निभाया है जो अपनी जिंदगी की जंग लड़ती है। इस फिल्म को देखने के बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर संग अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा, “तुम लगातार मुझे और भी ज्यादा गर्वित महसूस करवाती रहती हो। एक एक्टर के तौर पर तुम्हारी ग्रोथ शानदार है। एक स्टार के तौर पर ये कमाल है। और तुम्हें वो मिलना शुरू हो रहा है।

जो वाकई में एक्साइटिंग है। तुम मिली में बेहतरीन थी। क्या कंपा देने वाली एक्टिंग की थी। उम्मीद है कि ये शानदार काम करे और तुम्हें वो मिले जिसकी तुम वाकई हकदार हो। तुम्हे ढ़ेर सारा प्यार। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने भी कमेंट किया है। इस पोस्ट पर कमेंट कर जाह्नवी कपूर ने अर्जुन कपूर के लिए लिखा, ‘लव यू’। (वार्ता)

 

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More