छत्तीसगढ़ में पहले दो घंटे में लगभग 15 प्रतिशत मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के दूसरे एवं आखिरी चरण की 70 विधानसभा सीटों पर आज कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान जारी हैं। पहले दो घंटे में लगभग 15 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले दो घंटे में कोरबा जिले में 11 प्रतिशत,कोरिया में 10, गरियाबंद में 17, पेन्ड्रा मरवाही में 12, जशपुर में 12, जांजगीर में 12, दुर्ग में 11, धमतरी में 8, बसरामपुर में 14, बलौदा बाजार में 10, बालोद में 10, बिलासपुर में 10, बेमेतरा में 16, मनेन्द्रगढ़ में 11, महासमुन्द में 12, मुंगेली में 7, रायगढ़ में 10, रायपुर में 13, सक्ती में 8, सरगुजा में 12, सारंगढ़ में 12 एवं सूरजपुर में लगभग 13 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान को लेकर लोगो में भारी उत्साह है। मतदान सुबह आठ बजे जब शुरू हुआ तो कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। राजधानी रायपुर में अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मतदान शुरू होते ही लम्बी कतार लग गई। मतदान केन्द्रों पर पुरूषों के साथ ही महिलाओं की भी लम्बी कतारे लगी है। पहले घंटे में मतदान की गति थोड़ा धीमी थी लेकिन अब गति पकड़ ली है। नक्सल प्रभावित बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में मतदान सवेरे सात बजे शुरू हुआ था,यहां दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह मतदान सवेरे आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। राज्य में प्रति मतदान केन्द्र पर औसतन मतदाताओं की संख्या 866 हैं। राज्य के सबसे छोटा मतदान केन्द्र भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के शेराडांड गांव में बनाया गया है जहां महज पांच मतदाता है।

इस चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 727 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ हैं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही है।इस क्षेत्र में अधिकांश मतदान केन्द्रों में महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 70 में से 20 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या 16 से अधिक हैं इस कारण यहां पर दोहरी ईवीएम मशीने लगाई गई है,और पर्याप्त मशीने रिजर्व में रखी गई है। इस चरण के कुल 18833 मतदान केन्द्रों में से 9424 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अर्धसैन्य बलों की तैनाती की जा रही है, और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
Chhattisgarh Religion

EXCLUSIVE NEWS: तिरिया जंगल बरसों से पूजी जा रहीं तीन महाशक्तियां

इमली- टोरा बेचकर ग्रामीणों ने बनाया है आकर्षक गौरी मंदिर हेमंत कश्यप जगदलपुर। ये आदिवासियों की दुनिया है। ये सबसे अलग दुनिया है। यही सनातन की असली दुनिया है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़, नदी और पहाड़ों की भी पूजा होती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य के सरहदी गांव तिरिया में गणेशबहार नाला के पास […]

Read More
Chhattisgarh

अमिट स्याही की 3722 शीशीयां करेंगी बस्तर के 1466337 मतदाताओं को चिन्हित

बस्तर लोकसभा के 1861 मतदान केंद्रों को भेजी जा रहीं 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही हेमंत कश्यप/जगदलपुर। मैसूर से आई 10 – 10 एमएल की अमिट स्याही बस्तर लोकसभा क्षेत्र के 14 लाख 66 हजार 337 मतदाताओं के उंगलियों में भी लगाई जाएंगी और यही स्याही स्पष्ट करेगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व […]

Read More