देश में कोरोना संक्रमण से 43 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में 14 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से 43 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 12,608 नये मरीज सामने आए और 16,251 मरीज कोविड मुक्त हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 208.95 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 608 नये मरीज सामने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 42 लाख 98 हजार 864 तक पहुंच गयी। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख एक हजार 343 हो गयी है। यह सक्रिय मामलों का 0.23 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.48 प्रतिशत हो गयी है।

 

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 251 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 36 लाख 70 हजार 315 रोगी COVID से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 62 हज़ार 20 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88.14 करोड़ से अधिक COVID परीक्षण किए हैं। इस दौरान पंजाब में सक्रिय मामले 315 बढ़कर 15,184 हो गये है। राज्य में इस बीमारी से 7,47,101 लोग ठीक हो चुके है। तथा चार और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,869 हो गये है।

महाराष्ट्र में 388 सक्रिय मामले घटकर 11370 हो गये। यहां इस बीमारी से अब तक 79 लाख 16 हजार 615 लोग ठीक हो चुके है। यहां मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 48 हजार 180 तक पहुंच गया है। कर्नाटक में 1116 सक्रिय मामले घटकर 8764 हो गये है। तथा 1999 मरीजों के कोविड मुक्त होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 39 लाख 85 हजार 535 हो गई है। मतृकों का आंकड़ा बढ़कर 40,197 हो गया है। इसके बाद केरल में 252 सक्रिय मामले घटकर 7963 हो गये। इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 66 लाख 61 हजार 267 हो गई है। तथा मृतकों की संख्या 70,679 पर बरकरार है। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More