अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है। गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाया था। फिल्म में अक्षय कुनमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे। फिल्म का नाम सबसे पहले ‘कैप्सूल गिल’ रखा गया था। बाद में नाम बदलकर ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ रखा गया। अब फिल्म का नाम फिर से बदलकर ‘मिशन रानीगंज’ रखने का फैसला लिया गया है। फिल्म मिशन रानीगंज का टीजर रिलीज हो गया है।

मिशन रानीगंज की कहानी कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की कहानी हैं। जो काम करने के दौरान खदान में फंस जाते हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि मजदूर कोयले की खदान में काम कर रहे होते हैं। तभी एक मजदूर के हाथ पर पानी की एक बूंद गिरती है और खदान में पानी भर जाता है, जिसके बाद सभी मजदूरों के चेहरे पर एक डर नजर आता है और उन्हें बड़े खतरे का एहसास होता है।वहीं अक्षय कुमार एक डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं कि यदि अंदर एक भी जान जिंदा है तो वो हमारे इंताजर में है। इस फिल्म को टीनू देसाई ने निर्देशित किया है और पूजा एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं।फिल्म मिशन रानीगंज पांच अक्टूबर को रिलीज हो सकती है। (वार्ता)

 

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More