पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ, इसकी गरिमा बचाए रखनी चाहिए: पंकज चौधरी

उमेश तिवारी


महराजगंज। शहर के महालक्ष्मी लान बुधवार को प्रेस क्लब आफ महराजगंज के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बना। मंच पर बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के अलावा सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की गरिमामयी उपस्थिति थी। मंच के सामने समाज के सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग थे। जैसे ही केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रेस क्लब आफ महराजगंज के जिला कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधकारियों को शपथ दिलाया वैसे ही पूरा लान तालियों से गूंठ उठा।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलन कर शपथ ग्रहण का शुभारम्भ किया। प्रेस क्लब आफ महराजगंज के पदाधिकारियों ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि को बैच लगाकर स्वागत किया। स्मृति चिन्ह भेंट किया। क्लब के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ल ने अपने भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया। संबोधन के बाद मुख्य अतिथि ने प्रेस क्लब आफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ल, महामंत्री बृजेश पांडेय, उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष ओंकार शुक्ल अनुज, संयुक्त मंत्री आशीष सोनी, संगठन मंत्री अंगद शर्मा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य अशोक वर्मा, रमेश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, जियाऊद्दीन, सुनील पांडेय आदि को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया।

 

शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ हैं। जो आम जनता को जागरूक करते हैं। अखबारों में छपी खबर को लोग सच मानते हैं। इसलिए इसकी गरिमा को बचाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि चौथा स्तंभ समाज को हमेशा आइना दिखाने का काम करता है। अब समय है कि जाति, व्यक्ति व आरक्षण की बातें ना करके जो वास्तव में गरीब हैं उनकी बातें करें। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि पहले केन्द्र सरकार सौ रुपया जनता के कल्याण के लिए भेजी लेकिन पन्द्रह रुपया ही लाभार्थियों तक पहुंचता था।

यह मीडिया की ही देन है कि वह इस मुद्दे को लोकतंत्र के हक में उठाई। अब सरकार सौ रुपया भेजती है तो लाभार्थी तक पूरा सौ रुपया पहुंचता है। लोकतंत्र हित में मीडिया का स्थान अहम है। इसकी गरिमा बनाए रखना मीडिया कर्मियों का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने भी समारोह को संबोधित किया। प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के संस्थापक जिलाध्यक्ष व मौजूदा कार्यकारिणी के संरक्षक अमित त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया कर्मियों का हित व सम्मान क्लब का मुख्य उद्देश्य है। पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ कोरोना काल में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण में कार्य किया। जिले के विकास के मुद्दे पर अफसरों व जनप्रतिनिधियों का साथ दिया। अनदेखी पर आलोचना करने से भी नहीं चूके। यही वजह है कि संगठन के प्रति जिले के मीडिया कर्मियों का सम्मान बढ़ा है। वरिष्ठ पत्रकार अमितेश त्रिपाठी ने मीडिया कर्मियों को निष्पक्ष होकर समाज हित में पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। डीडी न्यूज के जिला संवाददाता व क्लब के संरक्षक राहुल त्रिपाठी व मनोज चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

वरिष्ठ पत्रकारों को भी प्रेस क्लब आफ महराजगंज ने सम्मानित किया

शपथ ग्रहण समारोह में प्रेस क्लब आफ महराजगंज ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार नौतनवा के जगरनाथ तिवारी व उमेश तिवारी तथा महराजगंज जिले के ANI संवाददाता दिलीप त्रिपाठी ,रविन्द्र चौबे , शत्रुन्जय सिंह को भी सम्मानित किया। मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सभी पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर भाजपा के ज़िलाध्यक्ष परदेशी रविदास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, अंकित सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी , मानव सेवा संस्थान सेवा के निदेशक राजेश मणि, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, प्रमुख मिठौरा रामहरख गुप्ता, भाजपा नेता अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, एजाज खान, राजेश मणि, संजय पांडेय, अशोक तिवारी, विनोद सिंह, चंद्रजीत भारती के अलावा जनपद भर के कोने कोने से आए पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More