25 सितंबर को रिलीज होगा अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज का ट्रेलर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है। गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाया था। फिल्म में अक्षय कुनमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे।मिशन रानीगंज की कहानी कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की कहानी हैं। जो काम करने के दौरान खदान में फंस जाते हैं। फिल्म मिशन रानीगंज का ट्रेलर 25 सितंबर को रिलीज होगा।

अक्षय कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर फिल्म मिशन रानीगंज का छोटा सा वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘एक आदमी जिसने विपरीत परिस्थितियों को चुनौती दी। मिशन रानीगंज ट्रेलर मंडे, 25 सितंबर को रिलीज हो रहा है। देखिए भारत के असली हीरो की कहानी #मिशनरानीगंजके साथ छह अक्टूबर को।’ फिल्म मिशन रानीगंज को टीनू देसाई ने निर्देशित किया है और पूजा एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं। (वार्ता)

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More