विधायक पत्नी को थप्पड़ मारे जाने पर पति के ख़िलाफ़ स्वतः संज्ञान लेगा महिला आयोग,

चंडीगढ़/ जालंधर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तलवंडी साबो दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) विधायक बलजिंदर कौर को उनके पति द्वारा एक विवाद के बाद थप्पड़ मारते दिखाया गया है। कौर के पति सुखराज सिंह भी सत्तारूढ़ दल के नेता हैं। तलवंडी साबो में उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यह घटना कथित तौर पर 10 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने कहा कि उसे नहीं पता कि वीडियो किसने लीक किया या वास्तव में इस घटना को किसने अंजाम दिया। घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विडीयो मे तलवंडी साबो से दो बार की ‘आप’ विधायक को एक बहस के दौरान पति के पास जाते देखा जा सकता है। सिंह गुस्से में आकर अपनी सीट से उठ जाते हैं और उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। जोड़े के बगल में खड़े कुछ लोग हस्तक्षेप करते हैं और सिंह को दूर करने की कोशिश करते हैं। वीडियो पर न तो कौर और न ही उनके पति ने कोई टिप्पणी की है। पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने हालांकि कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इस पर स्वत: संज्ञान लेंगी।

मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार चुनाव के बाद से लगातार हमलों के घेरे में आ गई है। संयोग से मुख्यमंत्री शुक्रवार को बलजिंदर के निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस जोड़े ने फरवरी 2019 में शादी की थी। सिंह कथित तौर पर माझा क्षेत्र के लिए ‘आप’ की युवा शाखा के संयोजक थे। कौर ने वर्ष 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम फिल किया। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं। विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन मोबाइल फोन सेवा में नहीं पाया गया। (वार्ता)

Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More
Punjab

मनोहरलाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (BJP-JJP) के बीच सीटों की खींचातानी पर एक नाटकीय घटनक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुछ ऐसी भी अटकलें लगायी […]

Read More