भारत जापान के बीच गहरे होंगे सांस्कृतिक संबंध

शाश्वत तिवारी


बौद्ध धर्म की महान विरासत पर स्थापित भारत और जापान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए भारत और जापान के बीच बौद्ध धर्म की साझा सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए कई गतिविधियाँ कीं है। आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने स्वागतम इंडिया का शुभारंभ किया और बौद्ध सर्किट पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। जापान में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि भारतीय दूतावास ने स्वागतम इंडिया का आयोजन किया, जापान से भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट पर एक संगोष्ठी भी की। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने प्रारंभिक और मुख्य टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी का मकसद बौद्ध धर्म को भारत और जापान को जोड़ने वाले एक सामान्य सूत्र के रूप में उजागर करना था।

आपको बता दें कि जापान के ज़ेंकोजी में इक्को संजोन अमिदा न्योराई (अमिताभ बुद्ध) की मूर्ति है, जिसे भारत के बिहार राज्य के वैशाली जिले से जापान लाया गया था और यह जापान की सबसे पुरानी बौद्ध मूर्ति है। इसके अलावा भी भारत-जापान की दोस्ती के अनेको चिन्ह मौजूद हैं। इस साल पहली बार भारत और जापान चीन की बढ़ती आक्रमकता के बीच ‘वीर गार्जियन’ नामक एक संयुक्त हवाई अभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास जापान में 16 से 26 जनवरी तक होगा। जापान क्वाड समूह में भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ पार्टनर है। किशिदा ने भारत_जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के पीएम के रूप में पहली बार मार्च 2022 में भारत का दौरा किया था। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने बढ़ती चीनी आक्रमकता के खिलाफ एक साथ आने का फैसला किया था।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More