मानहानि: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ गुजरात की एक अदालत के समक्ष दायर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई पर सोमवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने उपमुख्यमंत्री यादव की मामले को गुजरात से बाहर स्थानांतरित करने की गुहार पर शिकायतकर्ता हरेश मेहता से जबाब तलब किया। याचिकाकर्ता ने किसी ‘अपक्षपाती’ स्थान पर मामले को स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी।

तेजस्वी पर आरोप है कि उन्होंने इस साल मार्च में कथित तौर पर कहा था कि ‘केवल गुजराती ही धोखेबाज हो सकते हैं। इस संबंध में ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंटिव काउंसिल नामक संगठन के उपाध्यक्ष हरेश मेहता ने शिकायत दायर की थी। उन्होंने मजिस्ट्रेट से यादव को अदालत के समक्ष समन करने का आग्रह करते हुए कहा था कि उपमुख्यमंत्री यादव की टिप्पणी से गुजरातियों को ‘मानसिक और शारीरिक क्षति’ हुई है।  (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More