गुजराती फिल्म छेल्लो शो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

मुंबई। गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। छेल्लो शो गुजराती फिल्म है, जिसे पान नलिन ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की पूरी कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है। फिल्म छेल्लो शो के निर्देशक पान नलिन ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

उन्होंने लिखा, कि यह किसी सपने की तरह है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और FFI  जूरी मेंबर्स को धन्यवाद। छेल्लो शो पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। मैं अब फिर से सांस ले सकता हूं और सिनेमा पर विश्वास कर सकता हूं, जो लोगों को एंटरटेन और इंस्पायर करता है। छेल्लो शो गांव के एक छोटे बच्चे समय की कहानी है जिसे फिल्मों से प्यार होता है।

गुजरात के छलाला गांव में बच्चा फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्शन रूम में एक सिनेमा प्रोजेक्टर टेक्नीशियन की मदद से पहुंचता है और कई फिल्में देखता है। फिल्में देखते हुए उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में सिंगल स्क्रीन सिनेमा कल्चर को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म का प्रीमियर 10 जून 2021 को 20वें त्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। (वार्ता)

 

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More