BJP प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आज सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रीगणों सहित वरिष्ठ नेता सम्मलित होंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि  प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में BJP प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश सरकार के मंत्री पहुंचेंगे। संजय राय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय नगर निगम सहारनपुर के BJP महापौर तथा पार्षद पद प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन के अवसर पर सम्मिलित होगे। वहीं कैबिनेट मंत्री  सूर्य प्रताप शाही व प्रदेश उपाध्यक्ष  नीलम सोनकर नगर निगम गोरखपुर के BJP महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं प्रदेश महामंत्री  संजय राय नगर निगम लखनऊ तथा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव नगर निगम प्रयागराज से BJP के महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन में उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा तथा प्रदेश मंत्री  अंजुला माहौर नगर निगम आगरा तथा कैबिनेट मंत्री  बेबी रानी मौर्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह नगर निगम झांसी एवं कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रदेश महामंत्री  गोविन्द नारायण शुक्ला नगर निगम वाराणसी से BJP के महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के  नामांकन में उपस्थित रहेंगे। नगर निगम मथुरा से BJP के महापौर तथा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संदीप सिंह तथा प्रदेश मंत्री  विजय शिवहरे व नगर निगम मुरादाबाद से BJP प्रत्याशियों के समर्थन में राज्य मंत्री जसवंत सैनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज सिंह तथा नगर निगम फिरोजाबाद से पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रदेश राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नामांकन में सम्मिलित होंगे।

नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में BJP प्रत्याशियों की नामांकन  के दौरान शामली में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक, मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेन्द्र तोमर, बिजनौर में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सम्भल में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, अमरोहा में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय गंगवार, मैनपुरी में प्रदेश सरकार के मंत्री अनूप प्रधान, फिरोजाबाद जिला में प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल, फतेहपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, जालौन में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, ललितपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री  रामकेष निषाद, बहराइच में प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, हरदोई में प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रतिभा शुक्ला, श्रावस्ती में प्रदेश सरकार के मंत्री  राकेश राठौर, सीतापुर में प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, उन्नाव में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, गोण्डा में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, लखीमपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री  आशीष पटेल, प्रतापगढ़ में प्रदेश सरकार के मंत्री  नितिन अग्रवाल, चन्दौली में प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौंड, जौनपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गाजीपुर में प्रदेश सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, कुशीनगर में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा, महराजगंज में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थित रहेंगे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More