अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की फिल्म प्रयागराज 14 अप्रैल को होगी रिलीज

मुंबई।  भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री यामिनी सिंह की फिल्म प्रयागराज 14 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म प्रयागराज के निर्माता इंद्र प्रकाश आर यादव ने बताया कि प्रयागराज एक शानदार फिल्म है जिसका निर्माण हमने बिग स्केल पर और बड़े बजट के साथ किया है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू की भूमिका बेहद अहम है। फिल्म सामाजिक और धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई कहानी पर आधारित है। यह एक नए कांसेप्ट के तहत हमने बनाई है। इसलिए हम भोजपुरी के तमाम दर्शकों से आग्रह करेंगे कि 14 अप्रैल से इस फिल्म को आप सभी अपने नजदीक के सिनेमाघरों में जाकर देखें और अपनी प्रतिक्रिया से सोशल मीडिया के जरिए हमें जरूर रूबरू करवाएं।

वही फिल्म को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि प्रयागराज बेहद रोमांचक फिल्म है। इसमें मैंने अलग तरह का किरदार निभाया है। उम्मीद है यह दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुझे आज तक दर्शकों से प्यार मिला है। मेरी इस फिल्म को ही उससे ज्यादा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। यह मेरा अपने भोजपुरी के दर्शकों पर अटूट विश्वास है।

वहीं फिल्म के कथा पटकथा लेखक और निर्देशक चंदन उपाध्याय ने बताया और कहा कि इस फिल्म को बनाने में पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और उसकी मेंकिंग में निर्माता इंद्र प्रकाश आर यादव का अभूतपूर्व सहयोग मिला है, जिसके बाद हम लोग एक सुंदर सी फिल्म लेकर 14 अप्रैल को आ रहे हैं। भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह है कि आप हमारी फिल्म को जरूर देखें। गौरतलब है कि फिल्म प्रयागराज में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह ,देव सिंह की अहम भूमिका है। फिल्म के सह निर्माता बालकिशन हजारीलाल कुमावत और प्यारे लाल कुशवाहा हैं। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। गीतकार प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, आजाद सिंह और यादव राज हैं। एक्शन हीरा यादव का है जबकि कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। डीओपी डी के शर्मा हैं। (वार्ता)

Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More
Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More