नेपाल में प्रचंड मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने अपने पास वन, पर्यावरण, युवा व खेलकूद विभाग रखे,


उमेश तिवारी


काठमांडू। नेपाल में प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। सरकार बनने के 23 दिन बाद 15 नए मंत्रियों के शपथ लेने पर नेपाल में 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने कामकाज संभाल लिया है। सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। नेपाल के सात राजनीतिक दलों के समर्थन से 25 दिसंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए। पुष्पकमल दहल प्रचंड ने 26 दिसंबर को आठ सदस्यीय कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। मंगलवार को एक उपप्रधानमंत्री, 11 कैबिनेट व तीन राज्य मंत्रियों को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शपथ दिलाई। अब नेपाल के मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री व चार उपप्रधानमंत्रियों सहित कुल 23 सदस्य हो गए हैं। शपथ लेने के बाद मंत्रियों ने कामकाज संभाल लिया है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपने पास वन, पर्यावरण, युवा व खेलकूद विभाग रखे हैं। उपप्रधानमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को वित्त, उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ को ढांचागत विकास व परिवहन, उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने को गृह और उपप्रधानमंत्री राजेंद्र प्रसाद लिंगदेन को ऊर्जा, जलस्रोत व सिंचाई विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है।

कैबिनेट मंत्रियों में रेखा शर्मा को संचार और सूचना, विक्रम पांडेय को शहरी विकास, ज्वाला कुमारी शाह को कृषि एवं पशुपंछी विकास, दामोदर भंडारी को उद्योग, वाणिज्य व आपूर्ति, राजेंद्र कुमार राई को भूमि व्यवस्था, सहाकरिता एवं गरीबी उन्मूलन, अब्दुल खान को जलापूर्ति विभाग सौंपा गया है। डॉ. विमला राई पौड्याल नेपाल की नई विदेश मंत्री होंगी। पद्म गिरी को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या, भगवती चौधरी को महिला, बाल विकास एवं ज्येष्ठ नागरिक तथा हरि प्रसाद उप्रेती को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा सुदन किराती संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, अमन लाल मोदी संघीय मामले एवं सामान्य प्रशासन, शिशिर खनाल शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डोल प्रसाद अर्याल श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा तथा ध्रुव बहादुर प्रधान कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। राज्य मंत्रियों में सुशीला सिर्पाली ठकुरी को संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, डॉ. तोसिमा कार्की को स्वास्थ्य एवं जनसंख्या और दीपक बहादुर सिंह को ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई विभाग दिया गया है।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More