भारत साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे

शाश्वत तिवारी


विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर 29 से तीन जनवरी 2023 तक साइप्रस गणराज्य और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस साल भारत और साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए 29 से 31 दिसंबर तक विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर साइप्रस में रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने साइप्रस समकक्ष विदेश मंत्री इयोनिस कसौलिदेस और महामहिम से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के अलावा आरओसी के व्यापार और निवेश समुदाय को संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रिया में विदेश मंत्री यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के ऑस्ट्रियाई संघीय मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह पिछले 27 वर्षों में भारत से ऑस्ट्रिया की पहली ईएएम-स्तरीय यात्रा होगी। इससे पहले मंत्री शालेनबर्ग ने मार्च 2022 में भारत का दौरा किया और दोनों मंत्री इससे पहले तीन बार मिल चुके हैं।

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री का ऑस्ट्रिया में बसे भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करने का कार्यक्रम है। बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर अलग-अलग मंत्रियों से चर्चा के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने कोशिश करेंगे।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More