फलित ज्योतिष: आज के दिन इन तीन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जानें का राशिफल

मेष :  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में आज किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है और किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी। आप एक नौकरी के साथ-साथ किसी नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं,जो आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा,लेकिन अभी आपको कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसके लिए आज आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष :  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण आज खूब धन कमाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनके जूनियर आज उनके कामों को अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिससे आपके परिवार का कोई सदस्य भी आपसे ईष्या कर सकता है। आपको अपने रिश्तेदार व पड़ोसियों से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा,नहीं तो कोई बात आपको उनकी बुरी लग सकती है।

मिथुन :   आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने खान-पान के मामले में लापरवाही बरतना नुकसान दे सकता है इसीलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में किसी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाकर वरिष्ठ सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सोच समझकर लें,क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क :   आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके कई काम एक साथ हाथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी और आपको आज अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। माता पिता आज आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे,जिससे आपकी कुछ समस्याएं भी हल होंगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलने से आज आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

सिंह :  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप आलस्य में रहने के कारण अपने कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो,तो उसमें योग और व्यायाम अवश्य करें। कारोबार कर रहे लोगों की गति धीमी तो रहेगी,लेकिन वह उसे तेज करने की पूरी कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको आज पूंजी का निवेश सोच समझकर करना होगा। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का विचार बना रहे हैं,तो उसमें पहले पूरी जांच पड़ताल करें,उसके बाद ही निर्णय लें।

पाराशर पंचांग :  शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

कन्या :   आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आएगा। आप स्वास्थ्य में कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। विरोधी आज आपके कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आपका कोई मसला यदि कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आज आपको भागदौड़ करनी होगी उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई छोड़कर इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएंगे,जिससे उनका मन पढ़ाई के प्रति खत्म होगा।

तुला :   आज आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप आज किसी से भूलकर भी ना उलझें। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है,जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग आज जीवनसाथी की बातों को ना मानकर रिश्ते में तनाव को बुला सकते हैं। आपको आज अपने किसी काम को कल पर टालना नुकसान दे सकता है।

वृश्चिक :   आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थितियों को लेकर यदि आपको कुछ चिंता बनी हुई थी,तो वह आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में मन प्रसन्न रहेगा और आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे,जिसमें कुछ समस्याओं पर बातचीत होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

Ozone day:  कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत और क्या है इतिहास? 

धनु:   आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने पुराने समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आपको आज अपना ध्यान अपने काम पर ले जाना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी प्रतिभा दिखा कर लोगो को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोई पारिवारिक संपत्ति के लिए वाद विवाद खड़ा हो सकता है।

मकर :  रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कोई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को भी अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपको आज किसी नए निवेश में हाथ डालना बेहतर रहेगा,इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

कुंभ :  आज के दिन आप काफी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी व्यापार में आपको दोगुना लाभ होने की उम्मीद मिलती दिख रही है। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं बिना विघ्न के पूरी होंगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को आज लापरवाही करने से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उन्हें आज कहीं बाहर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। आपको आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अति उत्तम रहने वाला है।

मीन :  आज का दिन भाई-बहनों के बीच कुछ अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी और मजबूती आएगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा,क्योंकि उनकी अधिकारियों की कृपा उन पर बनी रहेगी। आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम को कल पर टालने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप किसी नई वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है सरकारी कामों में सफलता

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता  मेष : आज के दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाली घटनाएं होंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वृषभ : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त […]

Read More
Astrology

सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में सफलता 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब […]

Read More
Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कार्यशैली में बदलाव

मेष : समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। वृषभ : दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व […]

Read More