Slam the Opposition : महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस आज फिर उतरेगी दिल्ली की सड़कों पर

नया लुक ब्यूरो


विपक्ष कांग्रेस आज एक बार फिर राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर उतरने जा रही है। कई राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में जुटने लगे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आज महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली बुलाई है। इसके लिए पार्टी ने विशेष तैयारियां की हैं। ‘हल्ला बोल’ रैली को देखते हुए पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं। दोपहर 11 बजे कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी समेत वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होंगे। यहां से बसों के जरिए एक साथ रैली के लिए रामलीला मैदान जाएंगे।

महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को रविवार को बंद रहने का अलर्ट शामिल है। रैली स्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। रामलीला मैदान के एंट्री पॉइंट पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली के बाद फिर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में 135 दिवसीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होगी, जो कश्मीर में जाकर पूरी होगी।

 

National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More
National

जानें, नौ अप्रैल से शुरू हो रहे सनातन नववर्ष में कैसा रहेगा भारत का भविष्य

नव संवत्सर 2081- भारत में बड़ी उथल-पुथल की आशंका भाजपा की अपेक्षा देश में तेजी से बढ़ सकता है कांग्रेस का असर भविष्य में बड़ी उलझन की ओर इशाराः एक बड़े नेता को छोड़ना पड़ सकता है बड़ा पद नए संवत्सर में भारत में नया रोग या कोई नई महामारी के आने की आशंका है। […]

Read More