कल्याण सिंह की जन्म जयन्ती पर ‘अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग’ समारोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह की 91वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 4 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे ‘अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी द्वारा भजन संध्या श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में लालबाग स्थित लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता – राम माधव जी (सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं विशेष आमंत्रित वक्ता – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य पत्र पांचजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी रहेंगे।

यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किया गया त्याग एवं समर्पण अतुलनीय है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन का सुंदर उदाहरण मा कल्याण सिंह जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, उन विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प हम सभी ने उठाया है। प्रशांत भाटिया ने बताया कि अयोध्या के वैभव के लिए श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने सत्ता का परित्याग कर दिया था।

“जो त्यागे सो बड़ा, जो भोगे सो छोटा।।” यही भारत के परम वैभव का कल्याण मार्ग है। इस सूक्त को श्रद्धेय कल्याण सिंह ने चरितार्थ किया है। प्रशान्त भाटिया ने कहा कि आज अयोध्या श्रीराम लला का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जिसके आधारभूत ढांचे का आधार कल्याण सिंह ने अपने त्याग से प्रदान किया था। वर्तमान में भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं मूल्यों को आकार प्रदान करके जन भावनाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री न्यास प्रशांत त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष गोवश विकास प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कैप्टन सुभाष ओझा राष्ट्रीय जल प्रमुख लोक भारती, यूसी सिंह, संजय गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More