होसबोले का बड़ा बयान, देश के कई हिस्सों में चल रहा है मतांतरण का खेल

प्रत्येक मण्डल में होगी संघ की शाखा-दत्तात्रेय होसबाले

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि वर्ष 2024 के अंत तक देश के सभी मंडलों में शाखा पहुंचाने की योजना बनाई गई है। कई प्रांतों ने 99% तक काम पूरा कर लिया है। चित्तौड़, ब्रज एवं केरल प्रांत में मंडल स्तर तक शाखाएं शुरू हो गई हैं। पहले देश में 58 हजार स्थानों पर संघ की शाखाएं थीं। अब वर्तमान में 61,100 से अधिक स्थानों पर शाखाएं लग रही हैं। साप्ताहिक मिलन मंडली में भी 4000 की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से एवं एकात्मता से विचार करके सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन सीमित हैं।

इस पर देश में जन जागरण एवं प्रबंधन की आवश्यकता है। सरकार्यवाह होसबाले ने प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की चार दिवसीय बैठक के अंतिम दिन बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि मतांतरण होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है। भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हुआ।

सरकार्यवाह ने बताया कि वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस निमित्त संघ कार्य को लेकर समय देने के लिए देशभर में तीन हजार युवक शताब्दी विस्तारक के नाते निकले हैं। अभी एक हजार शताब्दी विस्तारक और निकालेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर एवं आलोक कुमार, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह और सह प्रचार प्रमुख मनोज कांत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Uttar Pradesh

आज से बलरामपुर गार्डन शुरू होगा श्री राम हनुमत महोत्सव

विवेक पाण्डेय के संयोजन में होगा 13 और 14 अप्रैल को महोत्सव महाआरती, सुंदरकांड का सरस पाठ और भजनों के साथ होंगे विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन लखनऊ। श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया […]

Read More