संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय पर प्रदर्शन करके उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की। ‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि पिछले 15 महीनों से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर एक फर्जी केस में जांच कर रही है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा,कि सांसद संजय सिंह गरीबों की बुलंद आवाज़ हैं जो मोदी सरकार के खिलाफ बोलने में बिल्कुल हिचकिचाते नहीं हैं इसलिए मोदी सरकार ने ED के माध्यम से उनको गिरफ्तार करवाया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मार-पीट की है और कई महिलाओं को भी चोट आई है। पुलिस की यह बर्बरता दिखाती है कि मोदी के इशारे पर संविधान को बदला जा रहा है। इस देश के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि BJP के मंसूबों के खिलाफ ‘आप’ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।

आप’ के वरिष्ठ नेता आदिल अहमद खान ने कहा,कि  हमारा सिर्फ एक सवाल है कि पिछले 15 महीनों के तथाकथित शराब घोटाले में ED को क्या मिला?  इन्होंने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया, उनका घर, बैंक लॉकर, गांव, सब छान मारा, लेकिन आजतक यह नहीं बता पाए कि आपने क्या बरामद किया है। भ्रष्टाचार के 25 पैसे भी नहीं मिले हैं। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More