IRCTC घोटाला: सीबीआई ने कोर्ट से तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की मांग की

नया लुक संवाददाता

दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की मांग की है। सीबीआई का कहना है कि तेजस्वी यादव जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि सीबीआई की याचिका को देखते हुए क्यों न उनकी जमानत रद्द कर दी जाए। हालांकि जज ने उन्हें जवाब देने के लिए तलब किया है। ख़बरों के अनुसार आईआरसीटीसी घोटाले में अभी तेजस्वी यादव जमानत पर हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री पद पर हैं।

वो आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरोपित हैं। इस मामले में वो जमानत पर चल रहे हैं। सीबीआई केस की जांच कर रही है। अब सीबीआई ने दिल्ली की अदालत का रुख किया है और मांग की है कि तेजस्वी यादव की जमानत रद्द कर दी जाए। ताकि इस मामले की जांच हो सके, साथ ही कोई गवाहों को धमकाने की जुर्रत भी न करे। सनद रहे कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कई लोग इस मामले में आरोपित हैं। ये मामला राउज एवेंन्यू कोर्ट में चल रहा है। इसकी जांच सीबीआई के साथ ही ईडी भी कर रही है। इस मामले में आईआरसीटीसी के होटल के टेंडर में खेल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लालू परिवार को जमानत दे दी थी।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More