आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

मुबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म की एक झलक शेयर की है। यह अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट आयुष की बॉलीवुड में तीसरी फिल्म है। एक मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है।

जिसमें आयुष किसी का गला काटते नजर आते हैं। टीजर के साथ आयुष ने कैप्शन में लिखा, कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा, कुछ लोगों के लिए बुरा कौन हूं मैं? जल्द शिकार शुरू होगा। आयुष अपनी नई फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को रवि वर्मा और इमरान सरधरिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More