राम का जीवन मानव मात्र के लिए आचार संहिता कौशल

लखनऊ। देश में 22 जनवरी से पहले शुरू हुआ श्रीरामोत्सव आज भी अनेक रूप रंग के साथ चल रहा है। इसमें लेखन और संगोष्ठी के स्वरूप भी हैं। राष्ट्रवादी संपादक लेखक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अनंत के नाविन्य संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम का जीवन मानव मात्र के लिए आचार संहिता विषयक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

इसमें राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल का मुख्य व्याख्यान हुआ। उन्होंने श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों का उल्लेख करते हुए संगोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम तो धर्म के ही विग्रह है। वह मर्यादा पुरुषोत्तम है। उनके सभी भाई भी मर्यादा का पालन करते हैं। श्रीराम कथा में मानव जीवन की अचार संहिता है। सम्पूर्ण मानवता की समस्याओं का समाधान इससे सम्भव है। कौशल ने गोस्वामी तुलसीदास के योगदान का उल्लेख किया। जिन्होंने अवधी में श्रीरामकथा लिख लिख कर सनातन समाज को जागृत किया। श्रीराम लीला का गांव गांव तक मंचन शुरू किया। जिसमें राजा राम चंद्र की जय का उद्घोष होता था। इसका संदेश था कि भारतीय जनमानस के राजा प्रभु श्रीराम है। विदेशी आक्रांता हमारे शासक नहीं हो सकते।

श्रीराम मन्दिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्र ने मन्दिर निर्माण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री के सलाहाकार अवनीश अवस्थी ने फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट रहते हुए अपने अनुभव साझा किए। विगत सात वर्षों के दौरान अयोध्या के नव निर्माण भव्य दीपोत्सव का उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति के एन वर्मा ने की।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More