दिल्ली में एक-दो दिन हो सकती है पानी की किल्लत : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद दिल्ली जल बोर्ड को मजबूरन तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स बंद करने पड़े जिससे यहां जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। केजरीवाल ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। प्लांट के मशीनों में पानी घुस गया है। इससे दिल्ली में पानी का उत्पादन 25 फीसद कम हो गया है। दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। जल घटते ही मशीनों को सुखाकर दोबारा प्लांट को शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें।

उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना का जल स्तर इतना ऊपर तक आया है। इस समय यमुना का जल स्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है। इतना ऊपर तक जल स्तर पहुंचेगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। तीनों प्लांट्स को बंद होने से दिल्ली में करीब 25 फीसद पानी का उत्पादन कम हो जाएगा। इसके अलावा यमुना के निचले इलाकों में हमारे कई ट्यूबवेल्स चलते थे, पानी भरने की वजह से उनको भी बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा  कि  यमुना का पानी तेजी से सड़कों पर भी आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रभावित इलाक़े के लोग अगर ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकले और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। दिल्ली में बनाए गए राहत केंद्रों में हम सारी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More