समर्थन में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रादेशिक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम घोषित: कांग्रेस

प्रादेशिक यात्रा उत्तर प्रदेश के लोगों को वैचारिक और मनोवैज्ञानिक तौर से ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से जोड़ने का मुख्य उद्धेश्य:  विकास श्रीवास्तव


लखनऊ। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समूचे उत्तर प्रदेश में अपनी राजनैतिक पृष्ठभूमि को मजबूत करना चाहती है। आगामी नववर्ष जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ उत्तर प्रदेश के अंदर प्रवेश करने जा रही है। लगभग पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में चलने वाली भारत जोड़ों यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेंगी। यात्रा में सहयात्री के रूप में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश में रहने वाले विभिन्न वर्गों और संप्रदाय के लोगों के बीच इस पद यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में लोगों के उत्साह को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रादेशिक भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि  कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जरिए जगह – जगह लोगों को आमंत्रण पत्र देकर वैचारिक और मनोवैज्ञानिक तौर से यात्रा के उद्धेश्य से जोड़ना चाहता है।  खासतौर से उत्तर प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ों यात्रा’’ के अभूतपूर्व स्वागत को ध्यान में रखकर प्रभारी सभी राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष व प्रांतीय अध्यक्षगणों को विशेष रोड मैप के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीवास्तव ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरएसएस भाई से भाई को लड़ाकर समाज में धर्म व सम्प्रदाय के आधार पर नफरत का बीज बोकर राज करना चाहती है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इसी नफरत के विरूद्ध शांति, एकता, भाईचारा, समरसता व एकजुटता का संदेश देने के लिए देश की सडक़ों पर उतरे है। देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी,स्वास्थ्य व सुरक्षा समेत अन्य ज्वलंत राजनैतिक मुद्दे है। जिन पर भाजपा को जवाब देना चाहिए। इस परिपेक्ष में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के संदेश को लेकर पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर जन जागरण अभियान चला रही है। जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी फ्रंटल संगठन जिला शहर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में जनजागरण अभियान को गति प्रदान करनी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि समूचे उत्तर प्रदेशवासियों को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से मनोवैज्ञानिक तौर पर जोड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षगण अपने प्रभार क्षेत्र के नगर पंचायत, शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रादेशिक पदयात्रा के दौरान सघन जनसंपर्क, प्रचार प्रसार और रात प्रवास करने जा रहें। समूचा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व भारत जोड़ों पदयात्रा के पुनीत उद्देश्य को आगामी नौ दिसंबर से आम जनमानस के बीच अपने उद्बोधन, प्रेस कॉन्फ्रेंस और पद यात्रा के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बताएगा। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया विभाग के चेयरमैन/प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री  नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी आगामी नौ दिसंबर गौतमबुद्ध नगर से अभियान की शुरुआत कर प्रादेशिक पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे और बुलंदशहर में रात्रि प्रवास करेंगे। 10 दिसंबर को बुलंदशहर, रात्रि प्रवास हापुड़ करेंगे। 11 दिसंबर हापुड़ में पदयात्रा और रात्रि प्रवास मेरठ में करें।

अगले दिन 12 दिसंबर मेरठ में पदयात्रा के बाद उनका रात्रि प्रवास गाजियाबाद में होगा। 13 दिसंबर गाजियाबाद में पदयात्रा रात्रि प्रवास बागपत में, 14 दिसंबर को बागपत में पदयात्रा के उपरांत शामली में रात्रि प्रवास, 15 को शामली में पदयात्रा रात्रि प्रवास सहारनपुर में होगा। 16 दिसंबर सहारनपुर व रात्रि प्रवास मुजफ्फरनगर, 17 दिसंबर को मुजफ्फरनगर पदयात्रा और रात्रि प्रवास बिजनौर में, 18 दिसंबर को बिजनौर में पदयात्रा, रात्रि प्रवास अमरोहा में होगा। 19 को अमरोहा में पदयात्रा और रात्रि प्रवास संभल। 20 को संभल में पदयात्रा रात्रि प्रवास मुरादाबाद में होगा। 21 को मुरादाबाद में पदयात्रा रात्रि प्रवास रामपुर में होगा। 22 को रामपुर में पदयात्रा के बाद ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के समर्थन में चलाई जा रही ज़िला स्तरीय यात्रा का समापन हो जाएगा।

वहीं पूर्वांचल के अहम हिस्से की जिम्मेदारी वर्तमान विधायक और प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को सौंपी गई है। प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी नौ दिसंबर को कुशीनगर में पदयात्रा करने के बाद देवरिया में उनका रात्रि प्रवास है। 10 दिसंबर को देवरिया में पदयात्रा, बलिया में रात्रिप्रवास। 11 दिसंबर बलिया में पदयात्रा और रात्रि प्रवास मऊ। 12 दिसंबर को मऊ में पर यात्रा प्रचार-प्रसार के बाद आजमगढ़ में रात्रि प्रवास। 13 दिसंबर को आजमगढ़ से पदयात्रा ,रात्रि प्रवास अंबेडकरनगर। 14 दिसंबर को अंबेडकरनगर में पदयात्रा रात्रि प्रवास अयोध्या (फैजाबाद)। 15 दिसंबर को पदयात्रा का रात्रि प्रवास बस्ती, 16 दिसंबर बस्ती में पदयात्रा रात्रि प्रवास सिद्धार्थनगर। 17 दिसंबर सिद्धार्थनगर में पदयात्रा कार्यक्रम रात्रि प्रवास महाराजगंज, 18 दिसंबर को महाराजगंज में पदयात्रा रात्रि प्रवास गोरखपुर। 19 को गोरखपुर में पदयात्रा और संत कबीर नगर में रात्रि प्रवास। 20 को संत कबीर नगर में प्रादेशिक पदयात्रा के बाद इस पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार अभियान जाकर पूरा होगा।

BJP लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिश करती:  नकुल दुबे

प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित आगामी नौ दिसंबर  से अपने प्रभाव क्षेत्र में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करेंगे। दिसंबर को शाहजहांपुर में पदयात्रा और पीलीभीत में रात्रि प्रवास। नौ दिसंबर को पीलीभीत में पदयात्रा और बरेली में रात्रि प्रवास। 10  दिसंबर बरेली में पदयात्रा बदायूं में रात्रि प्रवास,11 दिसंबर बदायूं में पदयात्रा कासगंज में रात्रि प्रवास, 12 दिसंबर कासगंज में पदयात्रा फर्रूखाबाद में रात्रि प्रवास, 13 दिसंबर फर्रूखाबाद में पदयात्रा एटा में रात्रि प्रवास। 14 को एटा में पदयात्रा मैनपुरी में रात्रि प्रवास, 15 दिसंबर को मैनपुरी में पदयात्रा फिरोजाबाद में रात्रि प्रवास, 16  दिसंबर फिरोजाबाद में पदयात्रा रात्रि प्रवास आगरा में। 17 को आगरा में पदयात्रा रात्रि प्रवास हाथरस, 18 दिसंबर आगरा में पदयात्रा और रात्रि प्रवास अलीगढ़ में, 19 को अलीगढ़ में पदयात्रा, रात्रि प्रवास मथुरा, 20 को मथुरा में भी प्रादेशिक पदयात्रा समापन होगा। पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे और अजय राय का कार्यक्रम पहले ही घोषित हो चुका है। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव आगामी नौ दिसंबर से ही पद यात्रा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जिनका कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More