जम्मू कश्मीर में हिमपात के कारण यातायात ठप्प

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हिमपात और कई स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। जिससे यहाँ के लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर भारी बारिश और रामसू और बनिहाल के बीच हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। अधिकारी ने लोगों को सड़क साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह भी जारी की है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के जुड़वां जिलों राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाली मुगल रोड और लद्दाख को जोड़ने वाली रणनीतिक श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG) सड़क भी हिमपात के कारण बंद रही। रिपोर्टों के अनुसार, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर अभी भी हिमपात हो रहा है। उत्तरी कश्मीर में दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने वाली कई सड़कें हिमपात के कारण बंद रही। (वार्ता)

National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More