संकष्टी चतुर्थी आज  है  इस तिथि पर नहीं दिखेगा चंद्रमा

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में गणेश जी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है, इन्हें प्रथम पूजनीय की उपाधी दी गई है। शास्त्रों के अनुसार गणपति की पूजा के बिना कोई भी शुभ कार्य पूरे नहीं होते। हर माह में गणेश जी की उपासना के लिए चतुर्थी का दिन उत्तम माना जाता है।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी तिथि

आषाढ़ माह की कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का व्रत 7 जून 2023, बुधवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्रमा की पूजा एवं उनका दर्शन करते हैं। चंद्रदर्शन के बिना संकष्टी चतुर्थी का व्रत अधूरा माना जाता है।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी तिथि 07 जून 2023 को सुबह 12 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और इसी दिन रात को 09 बजकर 50 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा।

 

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत का चंद्रोदय समय

पंचांग के अनुसार इस साल कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन चंद्रोदय समय प्राप्त नहीं है। दरअसल इस दिन चंद्रमा रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदय होगा लेकिन चतुर्थी तिथि 07 जून को रात 09.50 मिनट पर ही समाप्त हो रही है। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी महत्व

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर कार्य में सिद्धि प्राप्ति के लिए अचूक माना गया है। मान्यता यह है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है उसकी संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। अपयश और बदनामी के योग कट जाते हैं। हर तरह के कार्यों की बाधा दूर होती है। धन तथा कर्ज संबंधी समस्याओं का समाधान होता है. इस दिन श्री गणेश पंचरत्न स्तोत्र का पाठ करने से घर खरीदन की इच्छाएं जल्द पूरी होती हैं।

Religion

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज  है, जानिए शुभ तिथि और पूजा विधि व चंद्रदर्शन…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश को चतुर्थी तिथि समर्पित होती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी […]

Read More
Religion

भगवान गणेश के इस मंत्र से घर के सारे कष्ट हो जाएँगे छूमंतर

यदि गजानन के 12 नामों को एक बार में जपना है तो पढ़े ये मंत्र डॉ उमाशंकर मिश्रा सुमुखश्चैकदन्तश्च कपिलो गजकर्णकः। लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो विनायकः।। धूम्रकेतुर्गणाध्यक्षो भालचन्द्रो गजाननः। द्वादशैतानि नामानि यः पठेच्छृणुयादपि।। विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा। संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते।। 1-सुमुख : अर्थात सुन्दर मुख वाले। 2-एकदन्त :  अर्थात एक दांत […]

Read More
Religion

घर में हो वास्तुदोष तो हनुमान जी के फ़ोटो से कर सकते हैं दूर, जानें आसान विधि

डॉ उमाशंकर मिश्रा लखनऊ। श्रीराम भक्त हनुमान साक्षात एवं जाग्रत देव हैं। इनकी भक्ति से चमत्कारिक रूप से संकट खत्म होकर भक्त को शांति और सुख प्राप्त होती है। जिसने इनकी भक्ति का रस चख लिया वह फिर जिंदगी में अपनी बाजी कभी नहीं हारता है। जिस घर में इनका चित्र होता है वहां मंगल, […]

Read More