लखनऊ। लायंस क्लब राजधानी अनिंद ने सार्वजनिक शिक्षोन्य़न संस्थान वयो श्रेष्ठ मन्दिरम वृद्धाश्रम को 4000 kg, आंटा,100 kg चावल,50 kg दाल और 30 लिटर सरसों का तेल भेंट किया। लायंस क्लब राजधानी अनिंद समय समय पर समाज सेवा कार्यों का संचालन करता है। एक सप्ताह पहले भी इस क्लब के ने वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराया था। क्लब के संरक्षक राकेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम यहां रहने वाले वृद्धों को पारिवारिक भावना का अनुभव कराते हैं।
राशन सौपने के इस कार्यक्रम में आजाद बैंड के राम कुमार आजाद द्वारा वृद्धाजनों के लिए साँस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विश्वनाथ चौधरी,नरेश चंद्र, दिलीप अग्निहोत्री, योगेश गोयल, योगेश दीक्षित,आशीष गांगुली,संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।