उत्तराखंड के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल घर पर गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती

 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को मुंबई स्थित अपने घर पर गिरकर घायल हो गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उसकी पसलियां टूट गई और उसके सिर में भी चोट लग गई। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की ओर से पूरी तरीके से आराम की सलाह दी गई है और दाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गई है। बता दें कि हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था।

इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। जुबिन नौटियाल युवाओं के पसंदीदा सिंगर हैं। उनका हर गाया हुआ गाना काफी हिट होता है। उनके हिट गानों की सूची काफी लंबी है। इसमें रात लंबिया, लूट गए, हमनवा मेरे, तु ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल है।

अपनी आवाज के साथ साथ अपने लुक को लेकर भी जुबिन नौटियाल काफी मशहूर है। जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक व्यापारी और राजनीतिज्ञ हैं। उनकी मां, नीना नौटियाल, एक व्यवसायी महिला हैं। साल 2022 में जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल उत्तराखंड कि चकराता विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। ‌ लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने उन्हें हरा दिया था। ‌‌अपनी मधुर आवाज के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके गाने तो चार्टबस्टर है ही, साथ ही उनकी फीमेल फॉलोइंग काफी बढ़िया है। जुबिन नौटियाल के घायल होने का समाचार जैसे ही उनके प्रशंसकों को मिला उन्होंने अपने पसंदीदा गायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More