मान ने दोहराया: पंजाब में आप सभी 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को दोहराया कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि कितनी बार कहलवाओगे?  उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि इंडिया गठबंधन के तहत आप ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया था और तब भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने यह स्पष्ट करना चाहा था कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिये नहीं है। उधर, पंजाब काँग्रेस में भी आप से गठबंधन को लेकर मतभेद हैं और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री केवल नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि गठबंधन का फैसला आला कमान करेगा और जो भी फैसला होगा, वह मंजूर होगा। (वार्ता)

State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More