पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के एक अन्य गुर्गे को किया गिरफ्तार

जालंधर। पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के एक तीसरे गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DJP) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि AIG काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह महल के नेतृत्व में काउंटर इंटेलिजेंस टीम द्वारा फिरोजपुर के निवासी बलजीत सिंह मल्ही और गुरबख्श सिंह उर्फ ​​गोरा संधू के रूप में पहचाने गए अपने दो गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के आठ दिन बाद यह तीसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गुरबख्श सिंह द्वारा उसके गांव में चिह्नित किए गए स्थान से एक अत्याधुनिक AK-56 असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, 90 जिंदा कारतूस और दो कारतूस भी बरामद किए थे। (वार्ता)

 

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More