अपनी जाति को लेकर देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं मोदी : गांधी

भुवनेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर अपनी जाति को लेकर देश के लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा में सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि मोदी सामान्य जाति में पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म तेली जाति के परिवार में हुआ था, जो उनके जन्म के समय सामान्य जाति थी। गुजरात की भाजपा सरकार ने हालाँकि बाद में तेली जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी में शामिल कर लिया।

उन्होंने कहा, कि मोदी OBC समुदाय में पैदा नहीं हुए थे, वह सामान्य जाति से थे और साल 2000 में ही गुजरात सरकार ने ‘तेली’ समुदाय को OBC श्रेणी में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि मोदी देश में कभी भी जाति जनगणना नहीं होने देंगे, क्योंकि उनका जन्म OBC में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राहुल गांधी यह करेंगे। संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने कहा कि मोदी कभी किसी OBC या श्रमिक को गले नहीं लगाते, वह केवल अडानी को गले लगाते हैं। मोदी ने संसद में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर OBC के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाया था।

गांधी ने कहा कि जब मैं सामाजिक न्याय का मुद्दा उठाता हूं, तो मुझ पर जाति के मुद्दे उठाने, दलितों, OBC, आदिवासियों के बारे में बात करने का आरोप लगाया जाता है, जो देश की आबादी का कम से कम 73 प्रतिशत हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि देश में केवल दो जातियां हैं- एक अमीर और दूसरी गरीब। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि वह किस जाति से हैं, अमीर हैं या गरीब। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति (मोदी) जो बार-बार दिन में तीन बार अपना महंगा सूट बदलता है, वह कभी गरीब नहीं हो सकता। उन्होंने केवल छोटे व्यापारियों की कीमत पर अडानी की मदद करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) और नोटबंदी लागू करने के लिए भी मोदी की आलोचना की। राहुल ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बीजू जनता दल (बीजद) साझेदार हैं और उन्होंने राज्य के खनन को लूटने की साजिश रची है।

ओडिशा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पूरी हो गई। गांधी ने गुरुवार को सुंदरगढ़ से झारसुगुड़ा में प्रवेश किया और झारसुगुड़ा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने से पहले रोड शो किया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि गांधी छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए, जहां से वह वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने हालांकि कहा कि उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के अंतराल के बाद अगले 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ से फिर से शुरू होगी।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More