महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : विजय लक्ष्मी

सहकार भारती महिला सशक्तिकरण के लिए  कार्य कर रही है : दीनानाथ ठाकुर

सहकार भारती देश का अग्रणी संगठन :  डा प्रवीण जादौन


गाजियाबाद । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार प्रतिबद्ध है महिलाओं को स्वम् सहायता समूह से जोड़कर  मजबूत किया जायेगा उपरोक्त विचार आज उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास समग्र विकास ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सहकार भारती उत्तर प्रदेश द्वारा राम चमेली विश्वास बालिका महाविद्यालय गाजियाबाद के सभागार में आयोजित प्रदेश महिला सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि  महिलाओं के समूह के उत्पाद को ऑनलाइन के माध्यम से  बिक्री की जायेगी  हर गरीब महिलाओ को सरकारी योजना का लाभ दिया जायेगा।  हर ब्लॉक में सरकारी कार्यालयों में प्रेणा कैंटीन खोली जाएगी, उसमे समूह की महिला काम करेगी।

इसी प्रकार समूह के दीदी लोगो को बैंक सखी विद्युत सखी के रूप में कार्य दिया जायेगा सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि सहकार भारती महिलाओ के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है स्वयं सहायता समूहों एवम् सहकारी  संस्थाओं  से जोड़कर महिलाओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है । सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने  प्रदेश महिला सम्मेलन में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि  शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सहकार भारती महिलाओ को समूह से जोड़कर उनको स्वावलंबी   बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कर रही है सहकार भारती देश में   सहकारिता क्षेत्र का  अग्रणी संगठन है जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद  ममता त्यागी   ने कहा कि सहकार भारती उत्तर प्रदेश  ने गाजियाबाद में प्रदेश महिला सम्मेलन आयोजित कर  यहां की महिलाओ को अवसर प्रदान किया है,  सहकार भारती उत्तर प्रदेश   महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन का कार्य कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवम् जिला सहकारी बैंक बुलंदशहर के सभापति डी के शर्मा ने  कहा कि सहकारिता के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति का विकास संभव है सहकार भारती  देश में सहकारिता के माध्यम से लोगो का आर्थिक विकास कर रही है खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष अनिल सिंह  ने कहा कि  समूह  के  माध्यम से खादी ग्रामोद्योग के केंद्र संचालित  किए जा रहे हैं  एसएचजी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक राजेश शर्मा ने महिलाओ को  नगर निगम जिला कारागार   अन्य सरकारी संस्थाओं में समूह के उत्पादों को बिक्री के लिए सलाह दी एवम् सदस्यो को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया सहकार भारती के प्रदेश महिला  प्रमुख शारदा सिंह SHG  प्रकोष्ठ प्रमुख मीनाक्षी  राय   ने

समूह  के सदस्यो को बैंकिग सेवा समूह द्वारा निर्मित  उत्पादों के बिक्री की समस्या को अतिथियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने  सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली रामपुर की शकुंतला वर्मा झांसी की वंदना दीक्षित को सम्मानित किया । महिला सम्मेलन में सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह  एसएचजी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक शारदा सिंह जादौन रामवीर सिंह उपभोक्ता सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश  सह संयोजक अमित रंजन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह संयोजक अखंड प्रताप सिंह नीरज श्रीवास्तव सह महिला प्रमुख सावित्री राय  विभाग संयोजक तारकेश्वर भारद्वाज  विभाग संयोजक अजीत प्रताप सिंह सह संयोजक  सुखवीर सिंह  अयोध्या विभाग संयोजक डा ओम प्रकाश त्रिपाठी झांसी सह संयोजक प्रवीण  भार्गव जिला अध्यक्ष डा नरेंद्र तेवतिया  महानगर अध्यक्ष  अनुराग राय संजय चौहान प्रशांत सिद्दू अर्पित चौधरी अंकुर तोमर डा सुधांशु चौधरी    रेखा यादव रामपुर डिंपल गौड़  बरेली सर्वेश यादव मुरादाबादप्रियका त्यागी संभलअलका चौधरी बिजनौर

आरती गुप्ता पीलीभीत विनीता पांडे उरई कोमल गुप्ता विमला तिवारी रमा यादव लखनऊ मोनिका चौधरी  सुधा चौधरी   उषा चौधरी अमरोहा रूबी सिंह  गाजियाबाद शैलजा शुक्ला तुष्मुल मिश्रा कानपुर   गीता शर्मा  सहित प्रदेश की विभिन्न जनपदों से आई सहकार भारती की ४०० चार सौ प्रतिनिधि उपस्थित थे महिला सम्मेलन का आभार एवम् धन्यवाद ज्ञापित पूर्व विधायक कृष्ण वीर  सिंह सिरोही ने किया समापन   महिला प्रमुख तुष्मूल मिश्रा ने समापन मंत्र  सर्वे भवन्तु सुखिन से किया ।

 

Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More
Uttar Pradesh

आज से बलरामपुर गार्डन शुरू होगा श्री राम हनुमत महोत्सव

विवेक पाण्डेय के संयोजन में होगा 13 और 14 अप्रैल को महोत्सव महाआरती, सुंदरकांड का सरस पाठ और भजनों के साथ होंगे विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन लखनऊ। श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया […]

Read More