उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनो तक घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले दो दिनों और पश्चिमोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक जबरदस्त ठंड का प्रकोप होने की संभावना व्यक्त की है। IMD ने अनुमान व्यक्त किया है कि 12-16 जनवरी के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 12 और 13 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी मध्य प्रदेश 12 को जम्मू संभाग पर 12-14 जनवरी के दौरान पश्चिम राजस्थान, बिहार और ओडिशा 13 और 14 को पूर्वी राजस्थान और 12-15 जनवरी के दौरान असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा, 12 और 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ के कई हिस्सों में दिन में ठंड से लेकर जबरदस्त ठंड पड़ने की संभावना है और अगले तीन दिनों तक अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी। 12 और 13 जनवरी को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थिति जारी रहने की संभावना है। आगे बताया गया कि उत्तराखंड, पंजाब ,चंडीगढ़ और हरियाणा में 12 और 13 जनवरी को पाला पड़ने के भी आसार हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More