दिल्ली नगर निगम चुनाव में राजनीतिक नेताओं ने किया मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को कई राजनीतिक नेताओं ने मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रवेश वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और पूर्व विधायक अलका लांबा सबसे पहले मतदान करने वाले नेताओं में शामिल हैं। इस अवसर पर वर्मा ने विश्वास जताया कि BJP प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, कि मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि दिल्ली नगर निगम में  मानदार सरकार बनाने के लिए आज वोट डालने जाएं। उत्तरी दिल्ली के विजयनगर इलाके में एक मतदान केंद्र पर लोगों को कतार में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह साढ़े पांच बजे तक चलेगा। नगर निगम के इस चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना सात दिसंबर को होगी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More