दिल्ली,NCR के कई हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। बिपोरजॉय चक्रवात का असर अब हल्का पड़ने लगा है तो कुछ दिन में देशभर में मौसम के रुख में भी बदलाव आने वाला है। चार-पांच दिन में लगभग सभी राज्यों से लू विदा ले लेगी और उसी के साथ मानसून का आगमन हो जाएगा।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 24 घंटों के दौरान शहर में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। IMD ने कहा कि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच, मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ के लगभग पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान इसके दबाव की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इससे पहले रविवार को बिपोरजॉय के प्रभाव से राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। कई जगहों पर भीषण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति भी देखी गई। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More