कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम तय करने में बातचीत जारी, अटकलबाजल ने करें: सुरजेवाला

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद बुधवार को चौथे दिन भी कांग्रेस पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम को तय करने की जद्दोजहद में लगी है और पार्टी ने कहा कि नेता का सर्वसम्मति से तय करने का प्रयास जारी है। पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राजधानी में पिछले दो दिनों से बैठकों सिलसिले के बीच आज अपराह्न तीन बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के बाहर संवाददताओं से कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के सर्वसम्मत चयन के लिए बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में नए मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर अटकलबाजी न करने की अपील की और कहा कि खड़गे नए नेता के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार (13 मई ) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस पार्टी 135 सीटों के साथ विजयी हुई है। रविवार को बेंगलुरु में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और दो अन्य केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने नए विधायकों की बैठक में विधायकों की राय पर अपनी रिपोर्ट सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी। विधायक दल की बैठक में एक पंक्ति के प्रस्ताव में नए नेता के नाम का फैसला पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया था।

मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदरों पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने आज दिल्ली में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग-अलग बैठकें कीं। खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता कर्नाटक के नए नेता की गुत्थी सुलझाने के लिए पिछले तीन दिन से लगातार बैठकें कर रहे है और मान-मनौव्वल की जा रही है। सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे करेगी और हमारा लक्ष्य राज्य की जनता का समग्र कल्याण करना है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More